Back

मुजफ्फरपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, बूढ़ी गंडक से मिले शव

Brief By The News Post / 4:03 PM on 24 Aug 2026


मुजफ्फरपुर में चंदवारा घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी से मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय पिंकी देवी और 17 वर्षीय आदर्श रौशन के रूप में हुई है. दोनों कल से लापता थे. पुलिस ने मौके से स्कूटी बरामद की है. एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी.

Read more on The News Post