Brief By The News Post / 4:00 PM on 24 Aug 2026
बेतिया: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी विभाग ने शिकारपुर थाना के एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि विद्युत चोरी के मामले में मदद और केस खत्म कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने सत्यापन कराया और हाईस्कूल चौक के पास जाल बिछाकर एएसआई को पकड़ लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.