Back

BPSC TRE-4: दो चरणों में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, दिसंबर-जनवरी में आयोजन संभव

Brief By The News Post / 3:57 PM on 24 Aug 2026


पटना: BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होंगी. आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक लिए जाएंगे. पांच लाख से अधिक आवेदन आने पर परीक्षा दो दिनों में कराई जा सकती है. परीक्षा दिसंबर से जनवरी के बीच संभावित है. हालांकि, अंतिम तारीख आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी.

Read more on The News Post