Brief By The News Post / 3:51 PM on 24 Aug 2026
सीतापुर के महमूदाबाद में एक महिला अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. महिला की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं. करीब डेढ़ साल पहले उसका प्रेमी से संबंध बना और दोनों ने कथित तौर पर मंदिर में शादी भी कर ली. महिला का कहना है कि दिन में प्रेमी और बच्चों के साथ, जबकि रात में पति के साथ रहना चाहती है. पति और प्रेमी ने भी सहमति जताई है.