Brief By The News Post / 3:41 PM on 24 Aug 2026
जमुई में किउल-जमुई रेलखंड पर मलयपुर थाना क्षेत्र के तीन पुलिया के पास ट्रेन से गिरकर दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 16 वर्षीय करिश्मा कुमारी और 9 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है. दोनों अपनी मां के साथ पटना से गांव लौट रहे थे. बताया गया कि ट्रेन के गेट के पास खड़े होने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.