Brief By The News Post / 3:05 PM on 24 Aug 2026
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक युवक सरसों तेल से भरे स्टोरेज टैंक में उतरकर डुबकी लगाता और बाल धोता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है. यूजर्स ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. यह वीडियो एक्स पर @KUNDAN00PATEL अकाउंट से शेयर किया गया है.