Brief By The News Post / 2:13 PM on 24 Aug 2026
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से करीब 25 मिनट तक मुलाकात की. बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. हाल में छात्र प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मांगों और आंदोलनों से जुड़े ज्ञापन सौंपे थे. बैठक में प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर भी बातचीत होने की बात सामने आई है. हालांकि, आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.