Back

बिहार के छात्रों को 24x7 मिलेगा शिक्षकों का साथ, ‘विद्या साथी’ से हर सवाल का मिलेगा जवाब

Brief By The News Post / 2:09 PM on 24 Aug 2026


पटना: बिहार सरकार ने छात्रों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए ‘विद्या साथी’ कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत 38 जिलों के 700 मॉडल स्कूलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को 24x7 लाइव शिक्षकों की मदद मिलेगी. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र ऐप के जरिए अपने डाउट पूछ सकेंगे. वहीं, 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए वीडियो लेक्चर, PDF सामग्री और विशेषज्ञ शिक्षकों का सहयोग मिलेगा.

Read more on The News Post