Brief By The News Post / 1:52 PM on 24 Aug 2026
बिहार के औरंगाबाद के बरुण अंचल के CO नारायण राय पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. जनकुप गांव के पास NH-19 पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से CO की नोकझोंक हुई. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और CO को हटाने की मांग की है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.