Brief By The News Post / 1:41 PM on 24 Aug 2026
बेगूसराय : गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बछवाड़ा में झमटिया और बेगमसराय के पास जमींदारी बांध टूट गया. बांध टूटने से पानी तेजी से निचले इलाकों और रानी गांव की ओर फैलने लगा. कई घरों के आसपास पानी पहुंच गया है, जबकि कुछ घरों में पानी घुसने लगा है. सूचना मिलते ही प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बांध की मरम्मत व पानी का बहाव रोकने में जुट गई.