Back

गंगा के कटाव में समाई मोकामा की मुख्य सड़क, हजारों ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Brief By The News Post / 1:37 PM on 24 Aug 2026


मोकामा में गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव से कसहा दियारा पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया. सड़क टूटने से हजारों ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है. बाजार, स्कूल और अस्पताल पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था और कटाव रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

Read more on The News Post