Back

अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत

Brief By The News Post / 12:29 PM on 24 Aug 2026


महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई. हादसे के समय 39 नवजातों का इलाज चल रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी. डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तीन नवजातों की मौत हो गई. छह बच्चों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Read more on The News Post