Back

शिक्षकों पर सख्ती: तीन बार लेट होने पर कट सकता है एक दिन का वेतन

Brief By The News Post / 11:31 AM on 24 Aug 2026


बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में समय पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. अब शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति ई-शिक्षाकोष के माध्यम से दर्ज होगी. नई व्यवस्था के तहत तीन बार देर से आने या तीन बार समय से पहले स्कूल छोड़ने पर एक दिन का वेतन काटा जा सकता है. सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि शनिवार को दोपहर 1 बजे तक हाफ डे रहेगा.

Read more on The News Post