Back

मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में भगदड़, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

Brief By The News Post / 11:00 AM on 24 Aug 2026


मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की के बाद बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे कई श्रद्धालु गिर पड़े. हादसे में करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है. घायलों को मेडिकल कैंप और जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित कर ली है.

Read more on The News Post