Brief By The News Post / 10:44 AM on 24 Aug 2026
भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर-बहत्रा के पास देर रात करीब तीन बजे तटबंध का लगभग 60 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. महादेवपुर घाट के पास हुए कटाव से निचले इलाकों में पानी फैलने लगा. सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. कटाव रोकने के लिए सैंडबैग, एनसी बैग और अन्य सामग्री से युद्धस्तर पर काम जारी है. प्रभावित क्षेत्र में चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है.