Back

28 साल बाद पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली पत्नी का तोड़ा पैर

Brief By The News Post / 2:29 PM on 13 Aug 2026


मुजफ्फरपुर में शादी के 28 साल बाद एक पति पर दूसरी शादी करने और पहली पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है. पीड़िता सुमन कुमारी के मुताबिक, पति बैद्यनाथ कुमार यादव ने दूसरी महिला से शादी कर ली और उसकी एक बेटी भी है. 7 अगस्त को दोनों के बीच विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर सुमन के साथ मारपीट की. अगले दिन मायके से पहुंचे परिजनों से भी मारपीट हुई. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Read more on The News Post