Back

कुमारधुबी चौक पर सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल

Brief By Newsbrief / 4:51 PM on 23 Jun 2026


धनबाद : धनबाद के कुमारधुबी चौक पर अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही कुमारधुबी और चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Read more on Newsbrief