Brief By Newsbrief / 10:45 AM on 23 Jun 2026
झारखंड के दो होनहार छात्रों ने CBSE 12वीं की परीक्षा के री-इवैल्यूएशन परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की छात्रा अवनी केजरीवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर का दर्जा हासिल किया है। वहीं बोकारो के आदित्य मिश्रा साइंस स्ट्रीम में जॉइंट टॉपर बने हैं.
जानकारी के अनुसार, मई में घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में अवनी को अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स में 100-100 अंक मिले थे. हालांकि इंग्लिश में 81 और बिजनेस स्टडीज में 95 अंक मिलने के कारण उनका कुल स्कोर 95.2 प्रतिशत रहा था. परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने संबंधित विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया.
पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक बढ़े और कुल स्कोर 500 में 500 पहुंच गया। इस उपलब्धि के साथ अवनी ने कॉमर्स स्ट्रीम में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया. उनकी सफलता से परिवार, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है.
वहीं बोकारो के आदित्य मिश्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम में जॉइंट टॉपर का स्थान प्राप्त किया. दोनों छात्रों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. झारखंड के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय बन गई है.