Back

रांची में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम

Brief By Newsbrief / 4:03 PM on 21 Jun 2026


राजधानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. जहां खेलने के दौरान दो सगे भाई की डूबने से मौत हो गई है. जैसे ही मौत ही खबर मां तक पहुंची उसके बाद से वह सदमें में है. यह मामला हाहु टोली करगे गांव की है जहां खेलते-खेलते दो मासूम सगे भाइयों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है मृत बच्चों की पहचान अंश महली और अंजी महली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान वे एक पानी से भरे गहरे गड्ढे के करीब पहुंच गए. खेलते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गड्ढे में गिर गए. आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण बच्चों को समय पर मदद नहीं मिल सकी. काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोगों से उनके बारे में पूछना शुरू की. खोजबीन के दौरान गांव के लोगों की नजर पानी भरे गड्ढे पर पड़ी, जहां दोनों बच्चे डूबे हुए मिले. आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत ने सभी की आंखें नम कर दी हैं. 

Read more on Newsbrief