Brief By Newsbrief / 11:39 AM on 27 May 2026
रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने का फैसला लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जाएगा। नई व्यवस्था बुधवार से लागू हो रही है।
निगम मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह केंद्र सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक लगातार चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेजी से समाधान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र को तीन पालियों में संचालित किया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति, खराबी, बिलिंग और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जा सकेगा।
केंद्र के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक पाली में एक प्रबंधक (तकनीकी), एक सपोर्टिंग स्टाफ और एक कंप्यूटर परिचालक की प्रतिनियुक्ति की गई है। निगम का मानना है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को देर रात या सुबह के समय भी शिकायत दर्ज कराने और समाधान पाने में सुविधा होगी।
JBVNL के इस कदम को उपभोक्ता सेवा सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल