Back

महाराष्ट्र दौरे पर झारखंड विधायक कल्पना सोरेन, एलीफेंटा गुफाओं की सराहना की

Brief By Newsbrief / 12:42 PM on 21 May 2026


झारखंड केगांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दिनों महाराष्ट्र के एक्सपोज़र विजिट पर हैं. इसी उन्होंने गुरुवार को एलीफेंटा गुफाएं का भ्रमण किया. मुंबई हार्बर स्थित विश्व प्रसिद्ध एलीफेंटा गुफाओं में पहुंचकर उन्होंने वहां की ऐतिहासिक शिल्पकला, प्राचीन नक्काशी और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा. इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति की भव्यता और आध्यात्मिक परंपरा की खुलकर सराहना की. दौरे के दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह स्थल भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और इतिहास का अनमोल प्रतीक है. उन्होंने कहा कि एलीफेंटा की शैलकृत गुफाएं भारतीय सभ्यता की ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं और यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा.उन्होंने बताया कि 5वीं से 8वीं शताब्दी के बीच निर्मित इन गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित कई अद्भुत मूर्तियां और भव्य नक्काशी मौजूद हैं. खासकर त्रिमूर्ति की विशाल प्रतिमा ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनके मुताबिक यह प्रतिमा सिर्फ कलात्मक सुंदरता का उदाहरण नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गहराई भी स्पष्ट दिखाई देती है. कल्पना सोरेन ने कहा कि इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला से जुड़ा यह दौरा उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा. उन्होंने भारतीय पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया. साथ ही कहा कि देश की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि लोग अपनी सभ्यता और इतिहास से जुड़ाव महसूस कर सकें. एलीफेंटा गुफाएं देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं. हर साल यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं. अपनी प्राचीन शिल्पकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह स्थल दुनियाभर में प्रसिद्ध माना जाता है.

Read more on Newsbrief