Back

रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी. 50% पंपों पर पेट्रोल नहीं

Brief By Newsbrief / 8:36 AM on 19 May 2026


रांची. राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार गहराती जा रही है. शहर के 50 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वाहन चालकों को पंप दर पंप भटकना पड़ रहा है. कई जगह लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

 

जो पंप खुले हैं, वहां भी सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है. पंप संचालकों ने तेल देने की सीमा तय कर दी है. कहीं बाइक चालकों को 100 रुपये का पेट्रोल मिल रहा है तो कहीं 200 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है. कोकर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को केवल 100 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है.

 

वहीं सिरमटोली क्षेत्र के पंपों पर 200 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है. चार पहिया वाहनों को भी तय मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है. पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि स्टॉक कम होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है.

 

लगातार हो रही किल्लत से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है. स्कूल, ऑफिस जाने वाले और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को दिक्कत हो रही है. लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है. फिलहाल पेट्रोल-डीजल संकट से राहत के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं.

Read more on Newsbrief