Back

निशांत को लेकर विपक्ष पर भड़की जदयू. नीरज कुमार बोले बर्दाश्त नहीं होगा दुष्प्रचार

Brief By Newsbrief / 5:45 PM on 18 May 2026


पटना. जनता दल यूनाइटेड ने आज विपक्षी दलों पर निशांत को लेकर जमकर हमला बोला. मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि निशांत को लेकर लगातार तरह तरह की भ्रांतियां विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही हैं. उनके कई वीडियो जारी किए जा रहे हैं जो बिल्कुल गलत हैं.

 

नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति की एक मर्यादा होनी चाहिए. लेकिन निशांत को लेकर विपक्ष लगातार गलत बातें कर रहा है और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि निशांत पर लगातार व्यक्तिगत टिप्पणी की जा रही है. यह बिल्कुल सही राजनीति नहीं है. किसी भी नेता के परिवार या निजी जीवन पर टिप्पणी करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है.

 

जदयू प्रवक्ता ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह का दुष्प्रचार नहीं रुका तो पार्टी सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि निशांत की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है जिसे जनता समझ रही है. राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए न कि व्यक्तिगत हमलों पर.

Read more on Newsbrief