Back

सत्ता, सियासत और सरहद तक हलचल, जानिए देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Brief By Newsbrief / 2:44 PM on 08 May 2026


बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है और टीएमसी सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग कर दी गई. दूसरी ओर अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर देशभर में भारतीय सेना को नमन किया गया, जबकि तमिलनाडु में थलापति विजय की राजनीति ने नई हलचल पैदा कर दी है.

Read more on Newsbrief