Back

चाईबासा में बिजली–पानी संकट पर भाजपा का जोरदार हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Brief By Newsbrief / 7:06 PM on 07 May 2026


चाईबासा में पेयजल संकट, लगातार बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता खाली हांडी, डब्बे और बर्तन लेकर गौशाला चौक से जिला समाहरणालय तक विशाल रैली के रूप में पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समाहरणालय के बाहर धरना देकर नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जल जीवन मिशन और नल-जल योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति खराब है। कई जगह पाइपलाइन बिछने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और सोलर जलमीनार व चापानल बंद पड़े हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बिजली कटौती और दरों में वृद्धि को जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा संकट बताया। वहीं नेताओं ने सरकार पर योजनाओं में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read more on Newsbrief