Brief By The Newspost / 12:58 PM on 06 May 2026
झारखंड लोक सेवा आयोग की बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 10 मई को 15 केंद्रों पर होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच BNSS धारा 163 के तहत केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध लागू किया है. भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है . अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है