Back

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, झाड़ग्राम सीट पर बीजेपी आगे

Brief By Newsbrief / 11:21 AM on 04 May 2026


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जहां भवानीपुर सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं, वहीं झाड़ग्राम भी अचानक सुर्खियों में आ गया है. इसकी वजह सिर्फ चुनावी समीकरण नहीं, बल्कि एक दिलचस्प घटना है, जिसने इस सीट को खास बना दिया. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झाड़ग्राम दौरा काफी चर्चा में रहा था. प्रचार के दौरान जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम के एक छोटे से स्टॉल के पास रुका, तो उन्होंने अचानक गाड़ी से उतरकर स्थानीय झालमुड़ी का स्वाद लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते भीड़ जुट गई. प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किए थे, जिससे यह घटना और ज्यादा वायरल हो गई. झालमुड़ी, जो पश्चिम बंगाल का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, मुरमुरे, प्याज, हरी मिर्च, मसालों और खास तौर पर कच्चे सरसों के तेल के मिश्रण से तैयार की जाती है. इसका तीखा और चटपटा स्वाद इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बनाता है. यही कारण है कि यह सिर्फ एक स्नैक भी है. वहीं अब जब मतगणना जारी है, तो झाड़ग्राम सीट पर बीजेपी की बढ़त की खबरों के बीच इस ‘झालमुड़ी कनेक्शन’ की चर्चा फिर तेज हो गई है. चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि यह सीट प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण बन गई है. इस बार चुनावी माहौल में सियासत के साथ स्वाद का भी खास तड़का देखने को मिल रहा है.

 

Read more on Newsbrief