Brief By The Newspost / 10:41 AM on 04 May 2026
मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. थावे दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद वे गोपालगंज के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां देर रात रंगीन महफिल में डांस और नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.