Brief By Newsbrief / 5:26 PM on 28 Apr 2026
झारखंड के गुमला जिले के घाघरा में थाना के ठीक सामने स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक के सोना और 50 हजार रुपये नकद की लूट ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात में अपराधियों ने दुकानदार शशांक सोनी पर फायरिंग भी की, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
दुकानदार के पिता बलराम प्रसाद सोनी ने बताया कि शादी के सीजन को देखते हुए कर्ज लेकर सोना खरीदा गया था, जो अब पूरी तरह लूट लिया गया।
घटना के बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद और इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, लेकिन खराब और कम गुणवत्ता वाले कैमरों के कारण जांच में बाधा आ रही है।
स्थानीय लोगों ने बाजार में हाई-क्वालिटी CCTV लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।