Back

पाकुड़ में रणधीर सिंह का हमला, बोले– ‘अबुआ नहीं, बबुआ राज’ में बदल गया झारखंड

Brief By Newsbrief / 1:47 PM on 24 Apr 2026


पाकुड़ में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और “लूट का शासन” हावी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह “अबुआ राज” नहीं बल्कि “बबुआ राज” बन गया है।

रणधीर सिंह ने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में 181 टोल-फ्री नंबर पर आम लोग सीधे शिकायत दर्ज कराते थे और उन पर त्वरित कार्रवाई होती थी। उस समय अधिकारियों और मंत्रियों में जवाबदेही और डर था, लेकिन वर्तमान सरकार में यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग को “उद्योग” करार देते हुए आरोप लगाया कि डीसी और एसपी जैसे अहम पदों पर बार-बार तबादले स्वार्थ के तहत किए जा रहे हैं। ईमानदार अधिकारियों को साइडलाइन कर भ्रष्ट और चाटुकार अधिकारियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

संथाल परगना की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पत्थर, बालू और कोयला माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने में विफल रही है और उल्टा इन संसाधनों का दोहन बढ़ गया है।

Read more on Newsbrief