Back

जमशेदपुर में सुसाइड का सिलसिला जारी, फॉगिंग कर्मी ने ऑफिस में लगाई फांसी

Brief By Newsbrief / 2:25 PM on 22 Apr 2026


जमशेदपुर में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बिस्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी 45 वर्षीय मेघु मुखी ने अपने ही कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मेघु मुखी नॉर्दन टाउन स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग मशीन चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसके आत्महत्या की खबर मिली। जब अन्य कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उसे फंदे से लटका पाया, जिसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी सोनारी क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिससे शहर में बढ़ते सुसाइड मामलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read more on Newsbrief