Back

सिमरिया को मिली बड़ी सौगात, अंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रस्ताव

Brief By Newsbrief / 8:37 AM on 21 Apr 2026


सिमरिया: अनुमंडल मुख्यालय सिमरिया के लिए एक बड़ी शैक्षणिक सौगात सामने आई है। यहां अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव झारखंड सरकार द्वारा तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासन को लगभग 50 से 60 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जो मुख्यालय के नजदीक और सड़क से जुड़ी होनी चाहिए।

इस दिशा में प्रशासन ने मौजा रोल के खाता संख्या 36, प्लॉट संख्या 49 और 50 में लगभग 90 एकड़ गैरमजरूआ भूमि को चिन्हित किया है। यह भूमि विश्वविद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त मानी जा रही है, क्योंकि यहां आवागमन की सुविधा बेहतर है। साथ ही इस क्षेत्र में एक सुंदर जलाशय भी मौजूद है, जो विश्वविद्यालय परिसर को और आकर्षक बना सकता है।

हालांकि, इस जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा होने की बात सामने आई है, जिसे प्रशासन के लिए चुनौती माना जा रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रस्तावित होने से क्षेत्र के छात्रों और आम लोगों में काफी उत्साह है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिल सके।

Read more on Newsbrief