Back

सरायकेला में दो रेल हादसे, ट्रेन की चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत

Brief By Newsbrief / 2:42 PM on 18 Apr 2026


सरायकेला जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर है। पहली घटना कोलेबिरा के पास हुई, जहां देवघर जिले के जसीडीह निवासी सोनू कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू अहमदाबाद में मजदूरी करता था और घर लौटने के लिए ट्रेन से सफर कर रहा था। 17 अप्रैल की सुबह उसे जसीडीह पहुंचना था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन कोलेबिरा के पास मिलने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव बरामद हुआ।

वहीं दूसरी घटना सिनी रेलवे स्टेशन के सामने की है, जहां कमलपुर निवासी परवेज ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Read more on Newsbrief