Brief By Newsbrief / 6:12 PM on 16 Apr 2026
हुसैनाबाद में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवास पर जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। खराड़, राम बिगहा, हैदरनगर, अली नगर और महुदंड सहित कई गांवों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य रूप से ग्रामीणों ने पेयजल संकट, खराब चापाकल और बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति पर चिंता जताई।
कई स्थानों पर चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राम बिगहा के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने पर पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं खराड़ गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर प्रतिमा स्थापना का समाधान निकालेंगे। है
दरनगर से आए शंकर ठाकुर ने बिजली पोल से दुकान बंद होने की समस्या रखी। इस पर पूर्व मंत्री ने बिजली विभाग को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हैदरनगर पीएचसी में आपातकालीन सेवा की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को पहले सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान कई ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और समाधान की उम्मीद जताई।