Back

ट्रेजरी घोटाले पर गरजे सांसद ढुलू महतो, बोले– झारखंड में सिर्फ घोटाले हो रहे

Brief By Newsbrief / 1:35 PM on 14 Apr 2026


झारखंड में बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में केवल घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं और अफसर पूरी तरह मनमानी पर उतर आए हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, जिसके कारण बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि केवल ट्रेजरी ही नहीं, बल्कि डीएमएफटी फंड में भी बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। राज्य में लूट, हत्या, चोरी और डकैती की घटनाएं बढ़ने से जनता त्रस्त है।

भाजपा ने इस पूरे मामले को राज्य सरकार की बड़ी विफलता करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद ट्रेजरी की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और इस मामले में केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की 

Read more on Newsbrief