Back

गम्हरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी मयंक बारी गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 3:51 PM on 13 Apr 2026


सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोलब्रिज रोड नंबर-06 निवासी मयंक बारी उर्फ गुड्डू (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को आदित्यपुर निवासी निशांत झा के आवेदन पर छोटा गम्हरिया के केनिफागढ़ स्थित अवैध शराब दुकान के पास फायरिंग और शराब ले जाने के आरोप में गम्हरिया थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 308(4), 352, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Read more on Newsbrief