Brief By Newsbrief / 1:29 PM on 11 Apr 2026
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडामौदा चौक पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोलकाता से जमशेदपुर की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया, फिर सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। इसके बाद ट्रेलर गांव में एक घर के सामने बने टिन शेड से टकराकर रुका।
हादसे में माटिहाना गांव निवासी साबिर अहमद (60) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह सड़क पार कर घर लौटने की तैयारी में थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास में खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसका चालक समय रहते बच निकला। ट्रेलर चालक किताबुद्दीन अंसारी और स्थानीय निवासी सुदर्शन महतो समेत चार लोग घायल हुए, जिनमें दो को बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर किया गया।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने लगातार हो रहे हादसों के विरोध में एनएच जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम