Back

गम्हरिया डैम में मिला सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

Brief By Newsbrief / 12:14 PM on 11 Apr 2026


 

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब टायो कॉलोनी के पीछे स्थित डैम से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह डैम में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। शव की हालत काफी खराब और कई दिन पुरानी लग रही थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों की सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, क्योंकि वह बुरी तरह सड़-गल चुका है।

पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Read more on Newsbrief