Brief By Newsbrief / 10:18 AM on 10 Apr 2026
साहिबगंज जिले के प्रखंड अंतर्गत एसएसडी हाईस्कूल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने किया। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती को भव्य और धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्लाम ने कहा कि सिदो-कान्हू जयंती वर्ष 1985 से लगातार मनाई जा रही है और इस बार भी इसे ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ने जानकारी दी कि जयंती के मौके पर हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो भोगनाडीह पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। बैठक में कई पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह साफ नजर