Brief By Newsbrief / 4:47 PM on 09 Apr 2026
एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि आखिर एक LPG गैस सिलेंडर पर कितना टैक्स लगता है। दरअसल, भारत में LPG सिलेंडर GST के दायरे में आता है। घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो सिलेंडर पर 5% GST लगाया जाता है, जिसमें 2.5% CGST और 2.5% SGST शामिल है। वहीं होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 18% GST लगता है।
अगर मौजूदा कीमत लगभग ₹912.50 मानी जाए, तो 5% GST हटने पर घरेलू सिलेंडर करीब ₹43 सस्ता होकर ₹869.50 के आसपास मिल सकता है। इसी तरह लगभग ₹2078 के कमर्शियल सिलेंडर पर 18% GST हटे तो इसकी कीमत में करीब ₹317 की कमी आ सकती है और यह लगभग ₹1761 में मिल सकता है।
ट्रेड संगठनों की मांग है कि LPG और PNG को टैक्स फ्री किया जाए, ताकि महंगाई से जूझ रहे आम आदमी और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके। अगर ऐसा होता है तो रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक खर्च में बड़ी कमी देखने को मिल सकती है।