Back

ईडी रांची में बड़ा फेरबदल , प्रभाकर प्रभात बने नए संयुक्त निदेशक

Brief By Newsbrief / 4:29 PM on 03 Apr 2026


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची जोनल कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का तबादला रायपुर जोनल कार्यालय कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पणजी जोनल कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी जगह अब प्रभाकर प्रभात रांची के नए संयुक्त निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे। इस फेरबदल को ईडी की जांच प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 

इधर, रांची जोनल कार्यालय की कार्रवाई भी लगातार तेज बनी हुई है। बीते 15 दिनों में ईडी ने विभिन्न मामलों में 40 आरोपितों के खिलाफ 7 चार्जशीट दाखिल कर बड़ी कानूनी पहल की है। हालिया चार्जशीटों में झारखंड के बहुचर्चित विभागीय घोटालों और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों से जुड़े कई नाम शामिल किए गए हैं। लगातार हो रही इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि एजेंसी भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। नए संयुक्त निदेशक प्रभाकर प्रभात के नेतृत्व में रांची ईडी की जांच और भी तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

 

Read more on Newsbrief