Back

महिला के घर बक्से में छिपा मिला युवक, बच्चों के शोर से खुला राज

Brief By Newsbrief / 12:20 PM on 03 Apr 2026


जामताड़ा शहर के नामुपाड़ा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक महिला के घर से बक्से में छिपे युवक को बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से महिला के घर आता-जाता था और घटना के वक्त घर के अंदर ही छिपा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के दोनों छोटे बच्चों ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला ने पहले उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो उनकी पिटाई कर दी। बच्चों के रोने और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को एक बक्से पर शक हुआ। जब बक्सा खोला गया तो उसके अंदर एक युवक छिपा मिला, जिसे ऊपर से कपड़ों से ढक दिया गया था। युवक जमुई का रहने वाला बताया जा रहा है और महिला के पति का परिचित है। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more on Newsbrief