Brief By Newsbrief / 11:03 AM on 03 Apr 2026
बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शहर के मॉडर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि यदि समय पर सही उपचार मिलता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे मामले की जांच जारी