Back

मुजफ्फरपुर में प्रेमी की हैवानियत, दोस्त संग संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा की हत्या

Brief By Newsbrief / 10:57 AM on 03 Apr 2026


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इंटर की एक छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी ने छात्रा को मोबाइल लौटाने के बहाने अपने घर बुलाया था।

आरोप है कि वहां उसने छात्रा पर अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया और मामले की जानकारी परिवार को देने की बात कही। इसी से घबराकर दोनों आरोपियों ने उसे सुनसान चौर इलाके में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध बढ़ने पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

बाद में पुलिस ने चौर से छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा, मोबाइल, बाइक और साइकिल भी जब्त कर ली है। इलाके में घटना के बाद भारी आक्रोश का माहौल है।

Read more on Newsbrief