Back

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 88 लाख का डोडा-अफीम बरामद, तस्कर मनीष तिर्की गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 1:54 PM on 01 Apr 2026


रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। नामकुम थाना क्षेत्र के बुदरी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी मनीष तिर्की को गिरफ्तार किया। उसके घर और वाहन की तलाशी के दौरान करीब 566 किलो डोडा, 700 ग्राम अफीम और नकद राशि बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 88 लाख रुपये बताई जा रही है। 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नशे की तस्करी के लिए एक पूरा सिंडिकेट बना रखा था, जिसमें खूंटी और हजारीबाग समेत अन्य जिलों के तस्कर भी शामिल हैं। यह गिरोह वाहनों के जरिए डोडा और अफीम की सप्लाई झारखंड से बिहार, यूपी और राजस्थान तक करता था। सप्लाई के दौरान गाड़ियों की नंबर प्लेट तक हटा दी जाती थी ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

 

पुलिस को डिजिटल और नकद दोनों माध्यमों से लेन-देन के सबूत मिले हैं। फरार तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

 

Read more on Newsbrief