Back

JEE-Mains 2026 से पहले रामगढ़ में बड़ा खेल बेनकाब, सेंटर से छेड़छाड़ की साजिश में 3 गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 12:22 PM on 31 Mar 2026


JEE-Mains 2026 की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले झारखंड के रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बड़ी गड़बड़ी की साजिश का खुलासा हुआ है। 2 से 8 अप्रैल के बीच होने वाली राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा से पहले संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। समय रहते मामले का खुलासा होने से एक संभावित बड़े परीक्षा घोटाले को टाल दिया गया। 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के अनुसार, एक कर्मचारी दिनेश कुमार महतो कुछ बाहरी लोगों को बिना अनुमति कंप्यूटर लैब में लेकर पहुंचा, जहां मॉनिटर बदलने और सिस्टम से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को टीसीएस से जुड़ा बताया, लेकिन जांच में यह दावा झूठा निकला.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार और शकीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब 70 मॉनिटर, मोबाइल फोन और एक फॉर्च्यूनर वाहन जब्त किया गया है। आशंका है कि यह साजिश कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 

 

Read more on Newsbrief