Back

पिता बना हैवान: बेटे की हत्या, मां गंभीर—दुमका में दिल दहला देने वाली वारदात

Brief By Newsbrief / 4:52 PM on 26 Mar 2026


दुमका: झारखंड के दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने ही अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात रामगढ़ थाना क्षेत्र के साधूडीह गांव में बुधवार शाम हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय कामती ने घरेलू विवाद में पहले अपनी पत्नी पूजा देवी पर हमला किया। इसी दौरान जब उनका 10 वर्षीय बेटा अपनी मां को बचाने आया, तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि संजय कामती और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपी नशे की हालत में मारपीट भी करता था। चार दिन पहले ही पूजा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और बुधवार को दोनों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन शाम को फिर विवाद भड़क गया।

घटना के बाद आरोपी भागकर एक पेड़ पर छिप गया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी 

Read more on Newsbrief