Brief By Newsbrief / 3:37 PM on 26 Mar 2026
रांची में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया है। इस गैंग की एक अहम कड़ी के रूप में राहुल राणा सिंह का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस तलाश रही है। बताया जा रहा है कि राहुल राणा सिंह गैंग के लिए शूटर उपलब्ध कराने का काम करता था और रांची में प्रिंस खान का प्रमुख सहयोगी था।
होटल टिटोस गोलीकांड के बाद पुलिस जांच में राहुल का नाम उजागर हुआ। घटना के बाद पकड़े गए शूटरों से पूछताछ में सामने आया कि उन्हें रांची के लालपुर निवासी राहुल ने भेजा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया। बेंगलुरु में उसकी लोकेशन मिलने के बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं आया।
जानकारी के मुताबिक, राहुल पहले एक सामान्य युवक था, लेकिन धीरे-धीरे अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। वर्ष 2023 में दुबई में उसकी मुलाकात प्रिंस खान से होने की चर्चा है, जिसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदली। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसे नेताओं और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण कैसे मिला और उसके पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल