Brief By Newsbrief / 12:59 PM on 25 Mar 2026
झारखंड के झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। गुदड़ी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कमरोड़ा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी घरेलू विवाद के चलते अपनी मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में शव को घर के आंगन में ही जला दिया। यह पूरी वारदात सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 8 साल पहले उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। इस घटना ने एक बार फिर सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।