Back

चांडिल में सनसनीखेज हत्या, मां ने 4 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या

Brief By Newsbrief / 6:28 PM on 24 Mar 2026


सरायकेला : सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई। घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) में अपनी ही 4 वर्षीय बेटी रीति कुमारी की मां लक्ष्मी कुमारी ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब बच्ची का पिता सोनाराम लोहार किसी काम से बाहर गया था।

आरोपी ने हत्या छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी कि बच्ची लापता हो गई है। उसने घर में जमीन खोदकर शव को छिपाया और ग्रामीणों को बताया कि बच्ची गायब है। पुलिस की खोज के दौरान आरोपी घबरा गई और शव को आंगन में रख भाग गई। अगले दिन आरोपी महिला को घोड़ानेगी गांव के बाहर गिरफ्तार किया गया।

चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता चलेगा। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

 

Read more on Newsbrief